एसकेएम स्कूल में बच्चों ने जाना हरेले का महत्व

हरेले में आशीर्वाद दिया

हल्द्वानी skt. com
एसकेएम स्कूल में आज हरेला पर्व के उपलक्ष्य में प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के दौरान रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।।
जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हरेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति के साथ हरेले का संबंध बताया। तत्पश्चात कुमाऊनी गीत एवं नृत्य की सुंदर प्रस्तुति की गई। तथा विद्यार्थियों ने एक दूसरे को हरेला पूजन करते हुए हरेले की बधाई दी।

इस अवसर पर प्रबंधक श्री यूसी जोशी, सचिव श्रीमती पुष्पा जोशी, प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका शर्मा, प्रशासक श्री ऋषभ जोशी, श्रीमती भामिनी जोशी समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें