सीएम ने जाना रुद्रप्रयाग हादसे में घायल हुए यात्रियों का हाल, किया मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देने का ऐलान

रुद्रप्रयाग में शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 यात्री घायल है। गंभीर घायलों को हायर सेंटर एम्स रेफर किया गया था। शनिवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों का हाल जाना।

सीएम धामी ने ऋषिकेश में उपचार के लिए भर्ती रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना के घायलों का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने घायलों के उपचार के संबंध में एम्स के चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के लिए भी निर्देशित किया।

सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश
सीएम धामी ने कहा कि रुद्रप्रयाग में हुए हादसे के जांच के निर्देश जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वाहन दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अफसरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी विभाग के अधिकारी द्वारा दायित्व निर्वहन में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

CM ने किया मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देने का ऐलान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग हादसे में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायलों को 40-40 हजार और सामान्य घायलों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिये हैं।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें