पेट्रो पदार्थो की कीमत बढ़ने से भड़की कांग्रेस , फूंका भाजपा का पुतला

हलद्वानी skt. com

पेट्रोल एवं डीजल के दामों में लगातार हो रही भारी वृद्धि के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज बुद्ध पार्क, तिकोनिया (हल्द्वानी) में महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया।

आज देश की जनता महंगाई की मार से परेशान है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति को गम्भीर रूप से प्रभावित किया है। ईंधन के दाम बढ़ने का सीधा असर खाद्य पदार्थों, परिवहन और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे आम जनमानस का जीवन और अधिक कठिन होता जा रहा है।

केंद्र सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कांग्रेस पार्टी सदैव जनता की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। हमारा यह विरोध प्रदर्शन केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि जनता की पीड़ा और आक्रोश की अभिव्यक्ति है।

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हमारी लड़ाई लगातार जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें