पंचायत और निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारी, चलाया जाएगा चलो वार्ड चलो पंचायत अभियान

चलो वार्ड चलो पंचायत अभियान

प्रदेश में जल्द ही निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए कांग्रेस हो या फिर बीजेपी दोनों ने तैयारी शुरू कर ली है। निकाय चुनाव इसी साल दिसंबर में होने की बात सरकार कर रही है। जबकि अगले साल जनवरी और फरवरी में पंचायत चुनाव हो सकते हैं। जिसे देखते हुए कांग्रेस भी तैयारियों में जुट गई है।

पंचायत और निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारी

उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम प्रकोष्ठ संगठन को मजबूत करने के लिए जनता से संपर्क साध रहे हैं। वहीं यूथ कांग्रेस भी चलो वार्ड चलो पंचायत अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान के तहत यूथ कांग्रेस पंचायत और वार्डो में जाकर जनता से संपर्क साधेगी और कार्यकर्ताओं से संपर्क कर संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।

चलाया जाएगा चलो वार्ड चलो पंचायत अभियान

चलो वार्ड चलो पंचायत अभियान के तहत कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता सभी वार्डों और पंचायतों में जाकर कांग्रेस की विचारधार को आम जनता तक पहुंचाएंगे। सीवी चौहान ने बताया पहले सभी ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद अगर ऑनलाइन ट्रेनिंग में की दिक्कत हुई तो वन टू वन बात करके इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

केदारनाथ उपचुनाव में भी मिलेगा फायदा

सीवी चौहान का कहना है कि चलो वार्ड, चलो पंचायत अभियान का कांग्रेस को केदारनाथ उपचुनाव में भी फायदा मिलेगा। युवाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। बता दें कि केदारनाथ उपचुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। 20 नवंबर को केदारनाथ उपचुनाव होगा जबकि 23 को मतगणना होगी और इसी दिन रिजल्ट घोषित किए जाएंगे

Ad Ad

सम्बंधित खबरें