हल्द्वानी में गौलापार के जगतपुर में दयनीय स्थिति में मिला शव, नहीं हो पाई पहचान

Shav baramad

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। गौलापार के जगतपुर में जंगल से दयनीय स्थिति में शव बरामद हुआ है। घटना के बाद से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

हल्द्वानी में गौलापार के जगतपुर में दयनीय स्थिति में मिला शव

घटना रविवार की है। जानकारी के अनुसार एक मजदूर ने पुलिस और वन विभाग को शव जंगल में होने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल घटनस्थल पर पहुंची। जिसने भी शव देखा उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। प्रथमदृष्टया शव वन विभाग के किसी कर्मचारी का लग रहा है। जिस पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की खबर लिखे जाने तक पहचान नहीं हो पाई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें