नशे के खिलाफ प्रहार : 672 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ प्रहार : 672 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चंपावत के एसपी अजय गणपति के नेतृत्व में जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. पुलिस ने ऑपरेशन क्रेकडाउन अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक तस्कर को 672 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है.

72 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

लोहाघाट पुलिस एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में सोमवार रात देवराड़ी बैंड के पास चेकिंग अभियान चलाए हुए थी. इस दौरान पुलिस ने केटीएम में सवार एक युवक को आता देखा. पुलिस ने युवक को रुकवा कर उसकी तलाशी ली तो आरोपी के पास से 672.5 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई.

आरोपी को भेजा जेल

एसएचओ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अरुण प्रकाश विश्वकर्मा निवासी लक्ष्मण राम निवासी टनकपुर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. आगे भी तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें