दुःखद-यहाँ पिता -पुत्री की वाहन गिरने से मौत, युवक एवम ड्राइवर घायल

नंदा नगर skt. com

उत्तराखंड में वाहनों की गिरने से लगातार लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं ऐसे ही एक घटना चमोली जिले के नंदा नगर के पास हुई है जहां बोलेरो के गहरी खाई में गिरने से पिता और पुत्री की उपचार के दौरान मौत होगी जबकि चालक और अन्य युवक घायल हैं इनमें चालक मामले रूप से घायल है जबकि युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे चॉपर के माध्यम से एयरलिफ्ट करके एम्स ऋषिकेश भेजा गया है

जानकारी के अनुसार चमोली जिले के सुतोल गांव से बुलेरो वाहन संख्या यूके 11 टीए 1293 ड्राइवर समेत 4 सवारियों को लेकर नंदानगर बाजार की ओर आ रहा था, तभी पेरी गांव के पास वाहन का स्टीयरिंग लॉक हो गया। जिसकी वजह से वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े साथ ही घटना की सूचना नंदानगर पुलिस को भी दी गई।

ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में वाहन सवार भरत सिंह की मौके पर मौत हो गई. जबकि, उनकी बेटी सपना ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके अलावा वाहन चालक गोविंद सिंह और युवक प्रताप सिंह घायल हो गए। हादसे में चालक गोविंद सिंह को हल्की चोटें आई हैं। जबकि, प्रताप की हालत गंभीर है।

वहीं, घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल प्रताप को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

हायर सेंटर ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई, जिसके बाद नंदानगर स्थित कुरुड़ हेलीपैड से एयर एंबुलेंस के जरिए घायल प्रताप को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है।

मृतक भरत सिंह (उम्र 40 वर्ष), निवासी- सुतोल, चमोली, कुमारी सपना पुत्री भरत सिंह (उम्र 14 वर्ष), निवासी- सुतोल, चमोली हैं। हादसे में घायल गोविंद सिंह, निवासी- चमोली ( वाहन चालक) प्रताप सिंह (उम्र 24 वर्ष), निवासी- चमोली ( हायर सेंटर के लिए एयरलिफ्ट

ADVERTISEMENTS

सम्बंधित खबरें