Dunki के दूसरे गाने का टीजर आया सामने, शाहरुख खान ने किया शेयर, रोमांटिक अंदाज में नज़र आए अभिनेता

Shah Rukh Khan Post: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आज कल अपनी फिल्म डंकी को लेकर खबरों में बने हुए है। इस साल दो सुपरहिट फिल्मों के बाद अभिनेता की तीसरी फिल्म डंकी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म से जुड़ी हर अपडेट अभिनेता फैंस के साथ शेयर करते रहते है। ऐसे में शाहरुख खान ने अपनी फिल्म का दूसरे गाने का टीज़र फैंस के साथ शेयर किया है।

डंकी के दूसरे गाने का टीजर किया शेयर
फिल्म के दूसरे गाने ‘ओ माही ओ माही’ का किंग खान ने टीजर पोस्ट किया है। अभिनेता ने एक्स (ट्विटर) पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, “सब पूछते हैं डंकी का मतलब क्या होता है इसलिए बता रहा हूं। इसका मतलब अपनों से दूर रहना…और जब वो पास होते है तो ऐसा लगता है की उनके साथ कयामत तक रहें। ओ माही ओ माही…सूरज डूबने से पहले आज ही इस गाने को सुने।”

सिग्नेचर पोज देते आए नजर
शाहरुख ने गाने के आउट होने का भी खुलासा कर दिया। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बताई। गाना जल्द ही रिलीज होगा तो वहीं फिल्म 21 दिसंबर को दस्तक देगी। गाने के टीजर में शाहरुख खान फुल ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए। रेगिस्तान के बीच अभिनेता अपना सिग्नेचर पोज देते नजर आए।
.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बात करें फिल्म की रिलीज की तो डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी । इस फिल्म में शाहरुख खान, तापसी पन्नु समेत कई कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे।फिल्म को डायरेक्ट राजकुमार हिरानी ने किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें