करन माहरा का दिल्ली दौरा, वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात, यहां पढ़ें क्यों है खास

करन माहरा KARAN MAHARA

प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा दिल्ली दौरे पर हैं। जहां पर वो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर करन माहरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा आज से दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। जहां वे वरिष्ठ जनों से मुलाकात कर तमाम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करन माहरा दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर हैं जहां वे प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी से मुलाकात करेंगे।

संगठन की मजबूती के लिए ये दिल्ली दौरा महत्वपूर्ण

मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान राजनीतिक मुद्दों ओर हालातों पर चर्चा होगी। वहीं आगामी समय में प्रदेश में निकाय पंचायत व अन्य चुनाव हैं इसको लेकर और संगठन की मजबूती के लिए ये दिल्ली दौरा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कोशिश है कि अध्यक्ष करन माहरा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें