शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत उच्च शिक्षा को लगा रहे पलीता, धस्माना ने सरकार पर जमकर साधा निशाना


उच्च शिक्षा को लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेसवार्ता कर कई सवाल खड़े किए हैं। धस्माना ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के जाने-माने महाविद्यालयों की स्थिति खराब कर दी है।

उठाते हुए कहा है कि शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत उच्च शिक्षा को पलीता लगा रहे हैं। पहले के समय में उच्च शिक्षा का पठन पाठन उच्च स्तर का था। लेकिन आज वो कहीं दिखाई नहीं देता। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के जाने-माने महाविद्यालयों की स्थिति खराब कर दी है।

BJP सरकार ने जाने-माने महाविद्यालयों की स्थिति कर दी खराब
धस्माना ने कहा है कि राजधानी देहरादून के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज सहित तमाम प्रतिष्ठित कॉलेजों की हालात खस्ता है। आज शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगाई गई है ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके साथ ही धस्माना ने कहा उत्तराखंड के सबसे बड़े पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेजों में कई पद रिक्त पड़े हैं। जिसके पीछे का तर्क ये है की सरकार धीरे–धीरे इन कॉलेजों को खत्म करना चाहती है।

बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़
धस्माना ने कहा हम किसी महाविद्यालय के खिलाफ नहीं है। लेकिन आज कोई भी विद्यार्थी किसी प्राइवेट कॉलेज में अगर जाता है तो सरकारी कॉलेजों के मुकाबले दोगुना पैसा देना पड़ता है। जोकि बच्चों के भविष्य के साथ सबसे बड़ा खिलवाड़ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा इस संबंध में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से भी मुलाकात करेगा।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें