मेरठ हत्याकांड में भावुक कर देने वाला पल, मुस्कान और साहिल की कोर्ट में पेशी फिर…

meerut-blue-drum-murder-case-muskan and sahil court

मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में दोबारा से एक भावुक होने वाला पल देखने को मिला। इस केस के अपडेट में आज मुस्कान और साहिल की कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान आरोपी मुस्कान अपनी बच्ची के साथ दिखी। कोर्ट में छह महीने की बच्ची के साथ वो पेश हुी। इसी बीच दोनों के देखकर मृतक सौरभ राजपूत की मां फूट पड़ी।

Blue Drum Murder Case

मेरठ हत्याकांड वाले मुस्कान और साहिल की कोर्ट में पेशी

दरअसल कोर्ट परिसर में मृतक सौरभ राजपूत की मां का गुस्सा और आंसू दोनों फूट पड़े। रोते-बिलखते हुए वो अपने बेटे के न्याय के लिए गुहार लगाई। साथ ही आरोपियों को कड़ी सजा और फांसी देने की भी मांग की। मीडिया से बातचीत के दौरान सौरभ की मां ने कहा कि उनके साथ अन्याय हो रहा है।

Blue Drum Murder Case

मेरठ हत्याकांड में भावुक हुई मृतक सौरभ की मां

आरोप है कि मुक्सान के परिवार के लोग भी इसमें शामिल हैं। लेकिन पुलिस द्वारा इसको लेकर कोई सख्स कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यही अपराध उनके परिवार के किसी सदस्य ने किया होता तब पुलिस उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लेती। पुलिस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मुस्कान का परिवार भी इन सब में शामिल हो सकता है। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही है।

छह महीने की बेटी के सवाल में दिया ये जवाब

सौरभ की मां का कहना है कि खुद को बचाने के लिए मुस्कान के पिता ने उसे पुलिस के हवाले किया है। साफ तौर पर उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए। मुस्कान को फांसी की सजा हो। बच्ची को लेकर जब मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वो उनकी बेटी नहीं है, साहिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें