बस एक बार बचा लो भगवान…, Fly91 Flight में आई तकनीकी खराबी, घंटों तक प्लेन हवा में Video

technical-problem-fly91-flight-hyderabad-to-hubli

हैदराबर से हुबली जा रही फ्लाईट फ्लाई91(Fly91 Flight) में तकनीकी खराबी आई। अचानक आई इस खराबी की वजह से विमान करीब चार घंटे तक हवा में ही फंसा रहा। जिससे यात्रियों के बीच डर और घबराहट का माहौल बन गया। कई लोग प्रार्थना करने लगे तो कई लोगों ने रोते हुए अपनी वीडियो बनाई। हालांकि गनीमत ये रही को कोई हादसा नहीं हुआ।

हुबली जा रही Fly91 फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी

दरअसल फ्लाइट IC3401 ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर करीब 3 बजे उड़ान भरी। शाम को करीब 4.30 बजे इसे हुबली पहुंचना था। हालांकि जैसी ही फ्लाइट हुबली के पास पहुंची, प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। जिसकी वजह से पायलटों को लौंडिंग रोकनी पड़ी। स्थिति के मुताबिक पायलट ने विमान को हवा में ही उड़ाए रखा। करीब चार घंटे तक प्लेन हवा में ही अटका रहा। ताकि विमान की सुरक्षित लैंडिंग की जा सके।

video- https://youtu.be/fy1f2rEpAio?si=BkwJ5H3MDvgEV09v

यात्रियों में डर और अफरा-तफरी, Video

करीब चार घंटे तक विमान मुंडगोड, दावणगेरे और शिवमोग्गा के ऊपर ही घूमता रहा। यात्रियों के लिए ये दहश्त का समय था। कई यात्री डर के कारण भगवान से प्रार्थना करने लगे। तो वहीं कुछ के तो आंसू भी निकल गए।

कोई रो रहा तो कोई कर रहा प्रार्थना

इस दौरान प्लेन के अंदर काफी तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सभी सुरक्षित लैंडिंग का इंतजार कर रहे थे। तो वहीं यात्रियों के परिवार वालों ने एयरलाइंस पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि एयरलाइंस ने समय पर उन्हें सही जानकारी नहीं दी। साथ ही स्थिति को लेकर भी कोई स्पष्ट अपडेट नहीं दिया।

आखिरकार हुई सुरक्षित लैंडिंग

काफी मश्क्कत के बाद विमान बेंगलुरु डायवर्ट किया गया। फ्लाइट ने घंटों बाद शाम 7.30 बजे केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। जिसके बाद यात्रियों के साथ-साथ उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें