बदला लिया जाएगा!, Pakistan ने कर दी एयरस्ट्राइक, 19 नागरिकों की मौत, कई घायल

 

pakistan-airstrike-in-afghanistan-taliban

Pakistan Airstrike in Afghanistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर पर भीषण हमला कर दिया। जिसमें अब तक करीब 19 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है।

पाकिस्तान ने इस हमले के पीछे दावा किया कि उसने आतंकी कैंपों को निशाना बनाया है। तो वहीं तालिबान ने बताया कि ये हमला उनके नागरिक ठिकानों पर किया गया हैं। ऐसे में अफगानिस्तान ने बदला लेने की भी बात कही है।

pakistan-airstrike-in-afghanistan

पाकिस्तान ने कर दी एयरस्ट्राइक, 19 नागरिकों की मौत Pakistan Airstrike in Afghanistan

सरकारी प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पर लिखा, “कल रात उन्होंने नांगरहार और पत्तिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें महिलाएं और बच्चो सहित दर्जनों लोग शहीद और घायल हुए हैं।”

पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करेगा तालिबान!

उन्होंने कहा कि एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने अफगान टेरेटरी में घुसपैठ की है। हमलों से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। हालांकि अफगान तालिबान की तरफ अभी कोई तत्काल प्रतिक्रिया या कदम नहीं उठाया गया है। हालांकि खबरों की माने तो अफगानिस्तान जवाबी कार्रवाई की सोच रहा है।

afganistan

आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया- पाकिस्तान

पकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने हमले की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने पिछले हफ्ते रमजान की शुरुआत से हुए तीन हमलों का हवाला दिया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने खुफिया जानकारी के आधार पर सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान तालिबान और उसके सहयोंगियों से संबंधित सात आतंकवादी कैंपों और ठिकानों को निशाना बनाया है।”

तरार ने कहा कि पाकिस्तान ने इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े एक संगठन पर भी हमला बोला। ये वहीं समूह है जिसने इस्लामाबाद की एक मस्जिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में 31 लोग मारे गए थे। 160 से अधिक लोग घायल हुए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें