नशे में धुत्त रईसजादे ने मारी ऐसी टक्कर गौवंशी हुए तीतर- वितर

अब हुई एफआईआर तो उतरेगा नशा देखिए सीसी टीवी फुटेज

हलदानी the misaile news।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया नशेड़ी रईसजादा जिसने तेजी दिखाते हुए गौवंशी झुंड में जोरदार टक्कर मार दी जिससे इकट्ठी खड़ी गोवंश तितर वितर हो गई और एक गोवंश ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया ।

गौरक्षक कार्यकर्ताओं ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष को तहरीर देते हुए नशेड़ी कार्यचालक के खिलाफ आवश्यक कार्य वही करने का आग्रह किया
नशे की हालत में तेज रफ्तार कर से मवेशी के झुंड को जोरदार टक्कर मार दी इसके बाद मौके पर एक गाय की मौत हुई है जबकि आधा दर्जन से अधिक मवेशी घायल हुए हैं. यही नहीं घटना में लग्जरी कार भी क्षतिग्रस्त हुई है.

पुलिस के अनुसार पीलीकोठी निवासी प्रियांशु वर्मा बुधवार रात अपने कार सवार दोस्तों के साथ शराब पी.इनके पास एक आल्टो और दूसरी लग्जरी कार थी शराब पीने के बाद रात करीब दो बजे सभी रोडवेज बस अड्डे के पीछे पान खाने पहुंचे. इस दौरान प्रियांशु आल्टो कार से उतर कर दोस्त की लग्जरी कार का ट्रायल लेने निकल पड़ा बेहद तेजी से कार लेकर निकले प्रियांशु ने रेलवे बाजार में बेसहारा गौवंशियों के झुंड को अपनी चपेट में ले लिया पूरी घटना वहीं लगे कई सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें दिख रहा है कि कार की जोरदार टक्कर से एक साथ कई गौवंशी कई फीट दूर जाकर
जिसमें एक गौवंशी की मौके पर ही मौत हो गई.

जबकि आधा दर्जन घायल हुए. घटना में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई घटना से आक्रोशित गौरक्षक जोगेंद्र राणा, दीपांशु पोखरिया, सूजल चौधरी व सुरेश बिष्ट बनभूलपुरा थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया. बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी को घटना की रात ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मृत पशु को पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद दफना दिया गया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें