
इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर कर ली है। उन्होंने कहा कि एक साथ इन सभी याचिकाओं पर सुनवाई होगी। 27 अक्टूबर को ये सुनवाई की जाएगी।
CEC के खिलाफ SC ने सारी याचिकाएं की मंजूर, 27 अक्टूबर को होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सभी याचिकाओं को मंजूर कर लिया गया है। इस पर अब 27 अक्टूबर को सुनवाई की जाएगी। बता दें कि ये याचिकाएं चुनावी अनियमितताओं, SIR प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर दाखिल की गई हैं। ऐसे में इन सभी याचिकाओं को जोड़ते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर अब एक साथ सुनवाई करने का फैसला किया है।
फॉर्म-6 को लेकर SC ने पहले ही स्थिति की साफ
SC ने साफ किया कि फॉर्म-6 से जुड़ा किसी की तरह का फैसला नहीं दिया गया है। फॉर्म-6 का बिहार में कोई मुद्दा नहीं था। इसके अलावा ना ही किसी तरह की मंजूरी दी गई है। तो वहीं उधर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। याचिका को डायरी नंबर भी दिया जा चुका है।
ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है, ज्यादा जानकारी मिलने पर इसे अपडेट किया जाएगा

