हल्द्वानी- यहां बनभूलपुरा के इलाके की लड़कियों ने शराब के नशे में किया हाई वोल्टेज ड्रामा,हुआ फिर ये…….

हल्द्वानी।यहां पर आज के समय में अजीबोगरीब मामले देखने को मिल रहे हैं कभी कॉलेज के लकड़े घरों पर पत्थरबाजी करते नजर आ रहे हैं तो लड़कियां भी कम नहीं है। अब बनभूलपुरा की लड़कियों ने शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। ड्रामा भी सड़क पर हुआ तो लंबा जाम लग गया लोग भी इन लड़कियों के वीडियो बनाते नजर आए। खबर पुलिस तक पहुंची तो काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची मुश्किल महिला पुलिस कर्मियों ने लड़कियों को काबू किया। इसके बाद जाम खुलवाया गया और यातायात को सुचारु किया गया।
पुलिस के अनुसार घटना काठगोदाम थाने के गौलापार में सोमवार की रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तीन लड़कियां शराब के नशे में धुत हैं और गौला बाईपास पर हंगामा कर रही हैं। जिससे यहां जाम लग गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस साथ महिला पुलिस कर्मियों को मौके पर पहुंची। बम स्किल महिला पुलिसकर्मी ने तीनों लड़कियों को काबू में किया और सड़क से हटवाया। फिर जाम खुलवाया गया। इसके बाद पुलिस तीनों को थाने लाई। फिर उनके परिजनों को भी बुलाया गया। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वह बनभूलपुरा की रहने वाली हैं। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि नशे में हंगामा करने वाली लड़कियों का चालान किया गया है

Ad Ad

सम्बंधित खबरें