
देहरादून के धर्मावाला चौक पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हरियाणा नंबर का एक बेकाबू ट्रक साइबर कैफे में जा घुसा। हादसे में दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर सो रहे दो लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
जगहेंखोजें
साइबर कैफे में जा घुसा बेकाबू ट्रक
पुलिस के अनुसार, ट्रक का नंबर HR 61F-6060 है। इसे आसिफ पुत्र शौकीन निवासी इस्लामपुर बैशाखी, थाना भवन, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) चला रहा था। ट्रक सहारनपुर की ओर से विकासनगर जा रहा था। धर्मावाला चौक पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे ट्रक सीधे दुकान में जा घुसा। टक्कर से दुकान का अगला हिस्सा और अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चालक को नींद की झपकी आने या ध्यान भटकने के कारण हादसा होने की आशंका है। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बता दें धर्मावाला चौक पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुए इस हादसे ने भारी वाहनों की आवाजाही और चेकिंग व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। सुबह के समय हुए इस हादसे में बड़ा नुकसान हो सकता था।

