370 Ki Biryani वाले विवाद पर Praneet More ने मांगी माफी, Video जारी कर कहा ये

praneet-more-apology-video-on-370-ki-biryani

‘370 की बिरयानी (370 Ki Biryani Controversy) वाले विवाद ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है। इसी को लेकर अब स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे(Praneet More Apology Video) ने माफी मांगी है। प्रणित ने अपना माफीनाम वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हिमांशु जांगड़ा ने उनके शो में जो कहा उससे कॉमेडियन को भी काफी हेट मिल रही है। वो ये हेट शायद डिजर्व भी करते हैं। प्रणित ने माना कि उन्होंने हिमांशु को रोका नहीं। जबकि उन्हें उसके विवादित बयान पर स्टैंड लेना चाहिए था।

370 Ki Biryani वाले विवाद पर प्रणित ने मांगी माफी Praneet More Apology Video

दरअसल प्रणित ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि ये उनकी गलती है कि उन्होंने हिमांशु को नहीं रोका। उस दौरान वो ऐसा नहीं कर पाए। उन्हीं की ही वजह से हिमांशु को एक प्लेटफॉर्म मिला था। जिससे चीजें काफी ज्यादा एस्किलेट हो गईं। जो भी लोग इससे हर्ट हुए हैं उन सभी से वो माफी मांगना चाहते हैं।

एक और चांस के लिए जनता से की विनती

उन्होंने कहा कि वो इस विवाद को लेकर उनपर हुए कानूनी एक्शन के लिए वो अधिकारियों के साथ कॉपरेट भी कर रहे हैं। प्रणित ने जनता से विनती कर कहा कि उन्हें एक और चांस दिया जाए। वो एक बेहतर इंसान बनकर दिखाएंगे। उनके लिए ये एक लर्निंग थी। वो इसके बाद अब खुद पर और अपने कॉन्टेंट पर काम कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Pranit More (@rj_pranit)

इंस्टाग्राम अकाउंट हो गया था सस्पेंड

भविष्य में जनता को ये बदलाव देखने को मिलेगा। प्रणित ने कहा कि वो काफी पहले ही माफी मांगना चाहते थे। लेकिन उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया था। जिसकी वजह से वो ऐसा नहीं कर पाए।

क्या है प्रणित के शो से जुड़ा पूरा मामला?

दरअसल प्रणित मोरे के गुरुग्राम शो में क्राउड में बैठे हिमांशु जांगड़ा ने ‘370 रुपये की बिरयानी’ वाला शर्मनाक बयान दिया था। जिसके बाद वो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हिमांशु के बयान महिलाओं की गरिमा को पहुंचाने वाले थे। जिसको लेकर ऑडियंस भी ठहाके लगा रही थी। तो वहीं प्रणित मोरे भी एजॉय करते नजर आए थे।

सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल

इसी के बाद से लोगों ने सोशल मीडिया पर हिमांशु के साथ कॉमेडियन को भी घेर लिया और जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने हरियाणा के डीजीपी को इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए। जिसके बाद 22 जून को प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को महिला आयोग ने तलब किया

सम्बंधित खबरें