खेत में घुसी गाय तो जमीन के मालिक का चढ़ा पारा, किशोरी का पीट-पीटकर किया घायल, केस दर्ज

अल्मोड़ा से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। खेत में किशोरी के पालतू जानवर घुसने पर जमीन के मालिक ने किशोरी को पीट-पीटकर घायल कर दिया। मामले को लेकर किशोरी के चाचा ने पुलिस को तहरीर दी है।

किशोरी के चाचा प्रताप सिंह निवासी ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रताप सिंह ने तहरीर में बताया कि उनकी भतीजी कंचन दोपहर दो बजे गाय, बकरी को चुगाकर घर लौट रही थी। रास्ते में वह पानी पीने के लिए पास के ही एक घर में चली गई। इस दौरान उनकी गाय चन्दन सिंह के खेत में घुस गई।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
तहरीर में पीड़िता के चाचा प्रताप सिंह ने कहा की इस बात को लेकर चंदन सिंह का पारा चढ़ गया। किशोरी के चाचा ने चंदन सिंह पर किशोरी को पीट-पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है किशोरी की आंख और मुंह में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें