प्रदेश में अधिकारियों के सेवा विस्तार से गरमाई सियासत, करन माहरा ने लिखा सीएम को पत्र, की ये मांग

उत्तराखंड में तमाम विभागों के मुखियाओं का सेवा विस्तार किया जा रहा है। जिसके विरोध में कई कर्मचारी संगठन दिखाई दिए। इसी बीच लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के मुखिया को लेकर चल रहा असमंजस भी खत्म हो गया है। विरोध के बावजूद प्रदेश में इन दोनों ही विभागों के लिए एचओडी पद पर मौजूदा प्रमुख अभियंताओं को फिर से मौका दिया गया है। जिसको लेकर अब प्रदेश में सियासत भी गरमा गई है।

मुख्य बिंदु
प्रदेश में अधिकारियों के सेवा विस्तार से गरमाई सियासत
विरोध के बाद भी मिला सेवा विस्तार
कांग्रेस ने विभाग को बेचने का लगाया आरोप
नए लोगों को दिया जाना चाहिए मौका
प्रदेश में अधिकारियों के सेवा विस्तार से गरमाई सियासत
प्रदेश में अधिकारियों के सेवा विस्तार देने से सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने सेवा विस्तार के नाम पर विभाग को बेचने तक के आरोप लगा दिए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस मामले में सीएम धामी को पत्र भी लिखा है। सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के मुख्याओं को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और कई नामों पर मंथन भी किया गया। लोक निर्माण विभाग की तो प्रमुख अभियंता एचओडी के तौर पर दीपक यादव को फिर से छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया है।

बता दें की इससे पहले भी दीपक यादव इसी पद पर छह महीने का विस्तार ले चुके हैं। दीपक यादव का छह महीने का सेवा विस्तार खत्म हो रहा था। ऐसे में सेवा विस्तार की अंतिम तारीख पर एक बार फिर सरकार ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें अगले छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया है।

विरोध के बाद भी मिला सेवा विस्तार
सिंचाई विभाग में भी प्रमुख अभियंता जयपाल को सेवा विस्तार दे दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रमुख अभियंता जयपाल की सेवा विस्तार से जुड़ी फाइल काफी पहले ही शासन में आगे बढ़ा दी गई थी। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते इस पर अंतिम दिन तक कोई निर्णय नहीं हो पाया था। ऐसे में अब इस पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।

बता दें की सिंचाई विभाग में भी कर्मचारी संगठनों की तरफ से जयपाल को सेवा विस्तार दिए जाने की खबर के चलते विरोध हुआ था। इसके कारण बाकी सेवारत अधिकारियों को मौका नहीं मिलने की बात भी कही गई। हालांकि इन सभी विरोध को दरकिनार करते हुए राज्य सरकार ने जयपाल को सेवा विस्तार दिया है।

कांग्रेस ने विभाग को बेचने का लगाया आरोप
प्रदेश में दिए जा रहे इस सेवा विस्तार का कांग्रेस विरोध कर रही है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि पहले ही प्रदेश की मुख्य सचिव सेवा विस्तार में चल रही हैं हालांकि विशेष परिस्थिति में उनका सेवा विस्तार किया गया है, उस पर हमें अपत्ति नहीं है। लेकिन सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता की छह महीने के लिए विस्तार दिया गया। पीडब्ल्यूडी , यूपीसीएल पिटकुल में भी वही हाल हैं। उन्होंने कहा की विभाग को बेचने का काम किया गया है।

नए लोगों को दिया जाना चाहिए मौका
मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि नए लोगों को भी मौका दिया जाना चाहिए विभाग में और भी अधिकारी हैं जिन्हे जिम्मेदारी दी जानी चाहिए ताकि वो प्रदेश के विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता को सेवा विस्तार दिया गया है उसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। कांग्रेस मुख्यमंत्री से मांग करती है कि चाहे कितना ही बड़े पद पर बैठा हुआ व्यक्ति हो उसे सेवा विस्तार न दिया जाए। सेवा विस्तार से कर्मचारियों और अधिकारियों के मनोबल पर प्रभाव पड़ता है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें