दो पक्षों मे खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, कई लोग घायल

हरिद्वार में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पुलिस के सामने दो पक्षों में मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना गत दिवस की है। दिनदहाड़े दो पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। लेकिन आरोपियों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं था।

इलाके में दहशत
दोनों पक्षों के बीच हुई इस मारपीट में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी मे जुट गई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत मच गई है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें