भारत विकास परिषद के बढ़ते कदम ,नई शाखा का गठन

हल्द्वानी इस द मिसाइल न्यूज़

हल्द्वानी नगर में भारत विकास परिषद् की तीसरी नई शाखा
भारत विकास परिषद लगातार सफलता के पायदान चढ़ते जा रही है हल्द्वानी में नई शाखा का गठन किया है नहीं शाखा के सदस्यों में भारत विकास परिषद के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया है” । नई शाखा का नाम भगत सिंह शाखा” रखा गया है।

नई शाखा का गठन हल्द्वानी शाखा द्वारा किया गया। सर्वप्रथम भारत माता और स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण एवम पुष्प चढ़ा कर वन्देमातरम गायन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनील खेड़ा ने नए पदाधिकारियों और सदस्यों को परिषद के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि उत्तराखंड पूर्व प्रांत की यह 21वीं शाखा है और 21 अंक को शुभ अंक माना जाता है अतः यह 21वी शाखा बहुत अच्छी चलेगी। नव अधिस्ठापित शाखा के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सचिव अभिषेक गर्ग कोषाध्यक्ष समर्थ अग्रवाल और महिला संयोजिका सीमा बख्शी ने पद की शपथ ली नवीन शाखा का अधिष्ठापन प्रांतीय अध्यक्ष नरेश कंसल द्वारा कराया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हल्द्वानी शाखा अध्यक्ष भवानी शंकर नीरज ने कहा कि नई शाखा पूरे मनोयोग और जोश के साथ अपनी मातृ शाखा से कंधे से कंधा मिला कर भा वि प के उद्देश्यों सेवा, समर्पण और संस्कार को आगे बढ़ाएगी। कार्यक्रम का संचालन सचिव डा अभिषेक मित्तल द्वारा किया गया। नव मनोनित अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। महिलाओं द्वारा मनोरंजक कपल गेम भी खिलाए गए।

कुल 33 नए सदस्यों ने शपथ ग्रहण की क्षेत्रीय संरक्षक भगवान सहाय द्वारा नव मनोनित सदस्यों और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शाखा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय सचिव महिला विकास पाला मेहता,गीतू केसरवानी, डा अतुल राजपाल, अमित अग्रवाल डा मोनिका मित्तल, उत्सव चौधरी, नरेंद्र साहनी,दीपक बक्शी, अंकित अग्रवाल गोला गणपति ,मीनू गुप्ता, वैशाली अग्रवाल, रीता साहनी, डा निधी गुप्ता, सौरभ अग्रवाल,लक्की मानसेरा, सनी विरमानी, एकता सहित कई नए सदस्य उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्र गीत गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें