शुरुआती रुझान: BJP 55 सीटों पर आगे, कांग्रेस को 16 सीटों पर बढ़त

आने लगे शुरुआती रुझान, BJP 55 सीटों पर आगे, 16 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त

चुनावो को लेकर एक बड़ी खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही है जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. शनिवार को 288 शहरी निकायों (288 नगर परिषद और 42 नगर पंचायत) में मतदान हुआ था. उनके नतीजे आज आएंगे. ये चुनाव केवल स्थानीय प्रशासन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इन्हें आने वाले नगर निगम और विधानसभा चुनावों की सियासी बुनियाद के तौर पर देखा जा रहा है.
नगर परिषद तो झांकी है, BMC अभी बाकी है- BJP विधायक
महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के शुरुआती रुझानों में महायुति को बढ़त मिलते ही भाजपा विधायक अमीत साटम ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. साटम ने कहा, ‘महायुति राज्य में 80 फीसदी से ज्यादा सीटें जीत रही है. नगर परिषद तो झांकी है, BMC अभी बाकी है.’
शुरुआती रुझानों में BJP को 55 सीटें
महाराष्ट्र में नगर परिषद (Municipal Council/Nagar Parishad) और नगर पंचायत चुनावों की मतगणना के बीच शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं. कुल 288 सीटों में से अब तक 133 सीटों के रुझान आ चुके हैं.
अब तक का रुझान (133/288)
• भाजपा (BJP)- 55
• शिवसेना (शिंदे गुट)- 22
• एनसीपी (अजित पवार गुट)- 5
• शिवसेना (UBT)- 2
• कांग्रेस- 16
• NCP (शरद पवार गुट)- 6
• अन्य- 9
इन शुरुआती रुझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आगे निकलती दिख रही है.
6,859 उम्मीदवार मैदान में
इस चुनाव में कुल 6,859 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों की सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. राज्य की स्थानीय राजनीति और आगामी महानगरपालिका चुनावों (जनवरी 2026) के लिहाज से इन नतीजों को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
उरण नगर परिषद के मतगणना केंद्र पर हंगामा
नवी मुंबई के उरण नगर परिषद के मतगणना केंद्र में रविवार सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब एक व्यक्ति कथित रूप से ब्रेकफास्ट कॉन्ट्रैक्टर बनकर स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर पहुंच गया. मतगणना शुरू होने से पहले किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर कड़ी रोक के बावजूद इस घटना ने विपक्षी दलों में नाराज़गी पैदा कर दी है.
महाविकास अघाड़ी ने जताई कड़ी आपत्ति
महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवारों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए सवाल उठाया कि जब काउंटिंग शुरू होने से पहले किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है, तो यह व्यक्ति स्ट्रॉन्ग रूम तक कैसे पहुंच गया?
NCP (Sharad Pawar) की उम्मीदवार भावना घनेकर ने मौके पर मौजूद तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा और कहा कि इस तरह की लापरवाही मतगणना प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करती है.
कई मायनों में अहम है ये चुनाव
महाराष्ट्र के इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), शिवसेना (शिंदे गुट), महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और कई जगहों पर मजबूत स्थानीय उम्मीदवार मैदान में हैं. कई नगर परिषदों में मुकाबला सीधे पार्टी बनाम पार्टी नहीं बल्कि स्थानीय प्रभावशाली नेताओं के बीच भी है, जो किसी न किसी पार्टी के समर्थन से या फिर निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. कुछ जगहों पर महायुति की ताकत का परीक्षण हो रहा है तो कहीं महाविकास आघाड़ी यह साबित करने की कोशिश में है कि शहरी मतदाता अभी भी उसके साथ खड़ा है. वहीं एमएनएस जैसी पार्टी भी शहरी इलाकों में अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए इन चुनावों को अहम मान रही है अब दिखने वाली बात ये होगी कि इसमें किसको जनता का बहुमत मिलता है

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें