LPG Gas Price Hike News Today: नवरात्रि से पहले रसोई गैस की कीमत में 198 रुपए की वृद्धि, अब एक सिलेंडर के लिए चुकाने होंगे इतने रुपए, नए दाम हो गए लागू

LPG Gas Price Hike News Today: नवरात्रि से पहले रसोई गैस की कीमत में 198 रुपए की वृद्धि, अब एक सिलेंडर के लिए चुकाने होंगे इतने रुपए, नए दाम हो …

LPG Gas Price Hike News Today: नवरात्रि से पहले रसोई गैस की कीमत में 198 रुपए की वृद्धि, अब एक सिलेंडर के लिए चुकाने होंगे इतने रुपए, नए दाम हो गए लागू / Image: AI Generated

बिजनेस: LPG Gas Price Hike News Today महंगाई से परेशान जनता को त्योहरों से पहले एक और जोर का झटका लगा है। देश में LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। नए जारी रेट के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 252 टका की बढ़ोतरी कर दी गई है। अगर भारतीय रुपए के अनुसार तुलना करें तो 198 रुपए 25 पैसे होते हैं। गैस सिलेंडर की नई कीमत अक्टूबर महीने से ही लागू कर दी गई है। त्योहरों से पहले गैस की कीमतों में इजाफा आम जनता के लिए झटके के समान है।

198 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस

LPG Gas Price Hike News Today मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन (BERC) ने 12 किलो के LPG सिलेंडर का नया रेट 1,837 टका तय किया है। इससे पहले ग्राहकों को इसके लिए 1,585 टका चुकाने पड़ते थे। यानी एक सिलेंडर की कीमत में सीधे 252 टका की बढ़ोतरी हुई है। LPG के दाम बढ़ने के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को प्रमुख वजह बताया गया है। BERC अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों को ध्यान में रखते हुए हर महीने LPG के घरेलू रेट की समीक्षा करता है।

5.5 से 45 किलो तक के सिलेंडर भी हुए महंगे

सिर्फ 12 किलो वाला सिलेंडर ही नहीं, बल्कि दूसरे वजन के LPG सिलेंडरों के दाम में भी बदलाव किया गया है। BERC ने 5.5 किलो से 45 किलो तक के LPG सिलेंडरों के लिए 153.06 टका प्रति किलो की दर निर्धारित की है। इस फैसले का सीधा असर उन परिवारों और कारोबारियों पर पड़ेगा जो घरेलू इस्तेमाल के अलावा व्यावसायिक काम के लिए LPG पर निर्भर हैं।

ऑटोगैस की कीमतों में तेजी

गैस सिलेंडर के साथ वाहनों में इस्तेमाल होने वाली ऑटोगैस भी महंगी हो गई है। पहले ऑटोगैस की कीमत 73.09 टका प्रति लीटर थी, जिसे बढ़ाकर 84.62 टका प्रति लीटर कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी का असर ऑटोगैस से चलने वाले वाहनों के परिचालन खर्च पर भी पड़ सकता है।

सिलेंडर की कालाबाजारी से परेशान हुई जनता

बांग्लादेश में LPG की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब कई इलाकों में सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्राहकों का आरोप है कि कुछ दुकानदार सरकारी निर्धारित कीमत से काफी ज्यादा रकम वसूल रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक कुछ स्थानों पर 12 किलो का सिलेंडर 2,200 से 2,500 टका तक में बेचा जा रहा है। यह नई सरकारी कीमत 1,837 टका से भी काफी अधिक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें