पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुंज बिहारी नेगी का निधन, महाराज ने जताया दुख

पौड़ी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुंज बिहारी नेगी का निधन

पौड़ी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुंज बिहारी नेगी का असामायिक निधन हो गया है. कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कुंज बिहारी के निधन पर दुख जताया है.

पौड़ी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुंज बिहारी नेगी का निधन

पौड़ी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुंज बिहारी नेगी का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है. जिस पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दुख जताया है. महाराज ने कहा कुंज बिहारी नेगी के असामायिक निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है.

नेगी के आदर्शों से मिलेगी प्रेरणा : महाराज

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा नेगी के निधन से समाज को एक सच्चे सेवक की कमी महसूस होगी. उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा. मंत्री ने कहा कि नेगी के आदर्शों से हमें प्रेरणा मिलती रहेगी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें