उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अमृत लॉ कॉलेज में ढही इमारत, मलबे में दबा PAC जवान

Amrit Law College Building collapses PAC jawan trapped

रुड़की के पिरान कलियर स्थित अमृत लॉ कॉलेज धनौरी में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कॉलेज परिसर में ठहरी पीएसी की एक प्लाटून के दौरान बाथरूम की ओर बनी बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मलबे में एक पीएसी जवान के दबे होने की सूचना से मौके पर हड़कंप मच गया।

अमृत लॉ कॉलेज में ढही इमारत

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत दल तत्काल मौके पर पहुंच गए और जवान को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि अमृत लॉ कॉलेज में पीएसी की एक प्लाटून ठहरी हुई थी। इसी दौरान बाथरूम की तरफ बनी बिल्डिंग का हिस्सा अचानक ढह गया। देखते ही देखते मलबा नीचे आ गिरा और एक पीएसी जवान के उसके नीचे दबे होने की सूचना सामने आई।

मलबे में दबा PAC जवान

हादसे की सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी व धनौरी चौकी प्रभारी मुनव्वर हसन पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए मलबा हटाने और उसके नीचे दबे जवान को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया।

कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल

कड़ी मशक्कत के बाद जवान को बाहर निकाल लिया गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मलबे में दबे जवान को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें