बिनसर अग्निकांड पर बड़ी कार्यवाही- दो आईएफएस और एक डीएफओ को किया निलंबित

छोटे कर्मचारियों के बजाय बड़ों पर गिराई है गाज

देहरादून skt. com
अल्मोड़ा बिनसर वन्य जीव अभ्यारण्य में एक दिन पहले वनाग्नि की घटना से हर कोई स्तब्ध है. इसमें चार वन कर्मियों की मौत हो गई थी. चार वनकर्मी झुलसे भी हैं. घटना के बाद पूरे प्रकरण की रिपोर्ट वन मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा ली गई थी. साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी घटनाक्रम में पल-पल की रिपोर्ट दी जा रही थी.

बड़ी खबर ये है कि इस पूरे मामले में बड़े अधिकारियों की भी लापरवाही सामने आ रही है. शायद यही कारण है कि अब वन विभाग के बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है. ईटीवी भारत ने पहले ही सख्त एक्शन का अनुमान जता दिया था. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो आईएफएस अफसरों को सप्सेंड किया है. एक आईएफएस अफसर को वन मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है.

खबर के अनुसार कुमाऊं मंडल में वनाग्नि की घटनाओं को सरकार ने बेहद ज्यादा गंभीरता से लिया है. अब इस प्रकरण के सामने आने के बाद कई और बड़े अधिकारी भी रडार पर आ गए हैं. सरकार की तरफ से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि ऐसी गलतियों के लिए छोटे अधिकारियों को कार्रवाई की जद में लाने के बजाय जिम्मेदार बड़े अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी.

सच की तोप के पास मौजूद एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार सीसीएफ कुमाऊं पर इस मामले में कार्रवाई हो सकती है. सीसीएफ कुमाऊं को मुख्यालय में अटैच किया जा सकता है. कुमाऊं क्षेत्र में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं से लेकर वनाग्नि की घटनाएं भी सरकार के लिए परेशानी बढ़ा रही हैं. साथ ही आम लोगों को भी तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में सीसीएफ कुमाऊं पर कार्रवाई की तैयारी होने की खबर है.

मुख्यमंत्री धामी की तरफ से दिए गए निर्देशों के क्रम में चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट पी के पात्रों को वन मुख्यालय में अटैच किया गया है. कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट कोको रोसे को फोन नहीं उठाने के कारण निलंबित किया गया है. इसके अलावा डीएफ ध्रुव मर्तोलिया को भी सस्पेंड किया गया है.

एम्स दिल्ली शिफ्ट होंगे झुलसे चार वनकर्मी: बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आकर झुलसे चार वन कर्मियों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से मुख्यमंत्री के विशेष निर्देशों पर दो एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने आज सुबह सीएम आवास में बैठक में इसके निर्देश दिए थे. गुरुवार को बिनसर वन्यजीव विहार में वन कर्मियों की बोलेरो गाड़ी वनाग्नि की चपेट में आ गई थी. इस हादसे में चार वनकर्मियों की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी. चार वनकर्मी बुरी तरह झुलस गए थे. उन्हें एयर लिफ्ट कर हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन चारों वन कर्मियों को दो एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें