नैनीताल पुलिस का नशे की जड़ पर वार ,04 भट्टियां को किया तहस नहस (देखए वीडियो)

रामनगर tmn .com

रामनगर पुलिस ने अवैध रूप से लगाई 04 कच्ची शराब भट्टियो को तोड़ते हुए मौके पर 15,000 लीटर लहन किया नष्ट किया।

सीएम द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में चलाये गए Drug Free Devbhoomi मिशन अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद मीणा के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तुमड़िया डाम क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों /अवैध शराब का निर्माण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही* के दौरान पुलिस टीम द्वारा दि0 09.04.25 को दौरानै चैकिंग तुमड़िया डाम के टापुओ व किनारो पर अवैध रूप से लगायी गयी 04 अदद भट्टियो को नष्ट करते हुए मौके पर लगभग 15,000 लीटर लहन को नष्ट* किया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी मालधनचोड़
2- कानि0 अशोक कम्बोज
3- कानि0 गोविन्द सिह
ग्राम प्रहरी आनन्द सिंह भी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें