नशेड़ी ने लगाई गौशाला में आग, एक गाय ओर पांच बकरियों की मौत

चंपावत क्षेत्र के दुधपोखरा राकड़ी फुलारा में एक व्यक्ति ने नशे में गौशला में आग लगा दी। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। जवानों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गौशाले की मालकिन गीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा पवन नाथ जो कि नशे का आदि है। उसके द्वारा गोशाले में रखी सूखी घास में आग लगाई गई थी। जो देखते ही देखते गोशाले में फैल गयी।

एक गाय ओर पांच बकरियों की मौत
आग लगने से गोशाले में बंधी एक गाय और पांच बकरियों की आग के धुंए से दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। मामले को लेकर कोतवाली चम्पावत पुलिस द्वारा आरोपी युवक पवन नाथ को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें