अब कठघरिया चौराहा होगा श्री 1008 बाबा हैड़ाखान बाबा चौराहा

हलद्वानी/देहरादून skt. com

बधाई भगत जी ।।
आपने हैड़ाखान बाबा के भक्तों की प्रार्थना सुनी और इसे सीएम धामी तक पहुँचाया। सीएम धामी ने जन भावनाओं को देखते हुए कटघरिया चौराहे का नाम बाबा खेड़ा खान चौराहा और कटघरिया काठगोदाम मार्ग का नाम बाबा खेड़ा खान मार्ग रख दिया।
शासन ने कालाढूंगी विधानसभा के कठघरिया चौराहे एवं काठगोदाम-कठघरिया बाईपास का नाम परिवर्तन करने संबंधी शासनादेश जारी कर दिया है।

विधायक भगत ने बताया कि शासनादेश जारी होने के बाद अब कठघरिया चौराहे का नाम बदल कर श्रीश्री 108 बाबा हैड़ाखान चौराहा और काठगोदाम-कठघरिया बाईपास का नाम श्रीश्री 108 बाबा हैड़ाखान मार्ग कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने कुछ समय पहले विधायक बंशीधर भगत से कठघरिया चौराहे एवं काठगोदाम-कठघरिया बाईपास मार्ग का नाम बाबा हैड़ाखान के नाम पर रखने की मांग की थी।

विधायक भगत ने लोगों की इस मांग को पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रमुखता से रखा था। मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए दोनों प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है #haidaakhan #श्री10008 #kathghriya #bjp #banshidharbhgat

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें