दल-बदल पर गरमाई राजनीति, अरविंद पांडे ने कांग्रेस को घेरा

 

arvind pandey

उधमसिंह नगर की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने कांग्रेस में राजकुमार ठुकराल की एंट्री पर तीखा हमला बोला है।

कच्ची मिट्टी से नहीं बना का BJP का किला: विधायक

विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी यह सोच रही है कि भाजपा के बागी नेताओं को शामिल कर वह पार्टी को कमजोर कर देगी, तो यह उनकी बड़ी गलतफहमी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भाजपा का किला कच्ची मिट्टी से नहीं बना है जो इतनी आसानी से ढह जाए।

राजकुमार ठुकराल समेत छह नेताओं ने ज्वाइन की थी कांग्रेस

दरअसल, हाल ही में राजकुमार ठुकराल समेत छह नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामा था। इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ गई है और नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें