वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी पाए जाने वाली सहकारी समितियों पर एक्शन की तैयारी, दिए SIT जांच के निर्देश

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश सरकार वित्तीय अनियमितता पाई जाने वाली सभी सहकारी समितियों पर एक्शन की तैयारी में है।

उत्तराखंड में उन सभी सहकारी समितियों पर धामी सरकार एसआईटी जांच करवाने जा रही है। जिनमें वित्तीय अनियमितता पाई गई है। सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने 29 सहकारी समितियों के खिलाफ जांच करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने दिए जांच के निर्देश
कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें