उत्तराखंड -चुनाव की तैयारी शुरू इन 17 दलों की मान्यता समाप्त ,इस विद्यायक की पार्टी का हुआ पंजीकरण

देहरादून the मिसाइल न्यूज़

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच चुनावी तस्वीर में बड़ा बदलाव सामने आया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पंजीकृत 42 राजनीतिक दलों में से 17 दल अब चुनावी दौड़ से बाहर हो गए हैं। वहीं अब सिर्फ 25 मान्यता एवम पंजीकृत दाल ही चुनावी मैदान में रहेंगे।

अगले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सात नए दलों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है, जबकि निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की पार्टी को चुनाव आयोग से पंजीकरण मिल गया है। शेष 6 पर प्रक्रिया जारी है।


आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने 17 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) को चुनावी दौड़ से बाहर कर दिया है। वहीं, आगामी चुनाव के लिए सात नए दलों ने चुनाव आयोग कार्यालय में पंजीकरण के लिए आवेदन किया है।

2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में 42 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल थे। इनमें से 17 दल ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले छह वर्षों में लगातार कोई चुनाव नहीं लड़ा है। चुनाव आयोग की जांच में ये दल अपने पंजीकृत पते पर भौतिक रूप से मौजूद नहीं पाए गए। कई ऐसे हैं, जिन्होंने वित्तीय रिटर्न, अंशदान रिपोर्ट या आंतरिक चुनाव समय पर नहीं कराया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें