रामलीला मैदान में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ महारैली आज, सोनिया, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में विपक्ष ने राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आज रैली बुलाई है। इसे इंडिया गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। रैली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लालू यादव, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, एमके स्टालिन, फारूख अब्दुल्ला समेत करीब 28 नेताओं के रैली में पहुंचने की उम्मीद है।

संविधान और लोकतंत्र को बचाना है
कांग्रेस ने शनिवार को कहा था कि रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस की लोकतंत्र बचाओ रैली का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। बता दें, इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस ने 17 मार्च को मुंबई में लोकसभा चुनाव का अपना बिगुल फूंका था और चुनाव तारीख की घोषणा के बाद विपक्षी गठबंधन की यह दूसरी बड़ी रैली है।

बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए लोग
आप मंत्री आतिशी ने कहा कि, सुबह के 10 बजे हैं और लोग पहले से ही बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर से लोग आ गए हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी जिंदगी बदल दी है… वे गिरफ्तार हैं, फिर भी उन्हें दिल्ली की चिंता है और उनके लिए संदेश भेज रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें