Rinku Singh का नया करोड़ों के बंगला!, बहन नेहा ने व्लॉग में करवाया घर का टूर, दिखाया क्रिकेटर का रूम

rinku-singh-bungalow

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) आज कल अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि वो जल्द ही समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई करने वाले है। जिसके बाद जल्द ही शादी कर सकते हैं। शादी की खबरों के बीच रिंकू सिंह का आलीशान बंगला (Rinku Singh bungalow video) भी चर्चा का विषय बना हुआ है। रिंकू सिंह की बहन ने हाल ही में अपने व्लॉग में इस आलीशान बंगले का टूर भी करवाया।

बहन नेहा ने व्लॉग में दिखाया रिंकू सिंह का करोड़ों के बंगला (Rinku Singh bungalow video)

क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनका यूट्यूब पर चैनल भी है। वो आए दिन अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट अपनी ऑडियंस के साथ साझा करती रहती है। इसी बीच उन्होंने अपने भाई रिंकू सिंह के अलीगढ़ वाले बंगले की झलक भी दिखाई।अपने पूरे व्लॉग में वो आलीशान बंगले का टूर करवा रही हैं। जिसमें उन्होंने क्रिकेटर रिंकू सिंह का भी कमरा दिखाया।

रिंकू के आलीशान बंगले में नहीं रहते माता-पिता?

रिंकू सिंह के अलीगढ़ में इस शानदार बंगले की कीमत 3.5 करोड़ रुपये है। हालांकि खबरों की माने तो उनके माता-पिता इस घर में रहने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके पीछे वजह ये है कि उन्होंने अपने पुराने घर में रिंकू की सफलता का सफर देखा है। उनके पिता पहले गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। उन्होंने संघर्ष के दिनों में पूराने घर में ही मुश्किलें झेलीं। अब जब उनका बेटा सफल क्रिकेटर बन चुका है, तो वे उसी घर में रहकर अपनी खुशियां जीना चाहते हैं, जहां उन्होंने कठिन समय बिताया था।

सम्बंधित खबरें