खेल मंत्री रेखा आर्या पहुंची चंपावत, पूर्व BJP जिला अध्यक्ष के पिता के निधन पर जताया शोक

खेल मंत्री और चंपावत जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या शनिवार को चंपावत जिले के एक दिवसीय भ्रमण पर पंहुची। जहां वो जिला मुख्यालय स्थित भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के आवास पंहुची जहां उन्होंने हिमेश कलखुड़िया के पिता के निधन पर शोक व्यक्त कर शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की।


शनिवार को चंपावत दौरे पर पहुंची मंत्री रेखा आर्य ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शनिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के पिता स्व शिरोमणि कलखुड़िया के निधन पर उनके आवास ललुवापानी रोड, चंपावत पहुंच कर शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की।

पूर्व BJP जिला अध्यक्ष के पिता के निधन पर जताया शोक
खेल मंत्र ने शोकाकुल परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान देते हुए शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि स्व शिरोमणि आखिरी वक्त तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में आगे रहे। उनके जाने से समाज को एक बड़ी क्षति हुई है। बीते दिनों भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के पिताजी का 89 वर्ष की आयु में लंबे समय से बीमार रहते हुए निधन हो गया था

Ad Ad

सम्बंधित खबरें