
Sonia Gandhi Admitted to Hospital: कांग्रेस की संसदीय दल की प्रमुख राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है। मंगलवार 24 मार्च, 2026 को अचानक उनकी हालत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत ही दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मां की तबीयत खराब होने पर उनके बेटे लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और बेटी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी अस्पताल पहुंचे।
अचानक सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत Sonia Gandhi Admitted to Hospital
फिलहाल डॉक्टरों की टीम अस्पताल में उनका इलाज कर रही है। उनकी स्वास्थ्य की जांच हो रही है। फिलहाल हॉस्पिटल की तरफ से अभी तक उनकी हेल्थ से जुड़ा बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
पहले भी बिगड़ी थी तबीयत
बताते चलें कि इससे पहले भी सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी थी। जनवरी, 2026 में भी उनकी काफी हालत खराब थी। उस समय भी वो करीब छह दिनों तक गंगाराम अस्पताल में भर्ती थी। जहां उनका इलाज चला था। डिस्चार्ज के बाद उनके घर पर ही बाकी का इलाज चला था।
क्या हो रहा है सोनिया गांधी को?
दरअसल,सोनिया गांधी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद 5 जनवरी, 2026 को रात के करीब 10 बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा था कि प्रदूषण और ठंडे मौसम उन्हें ऐसा हुआ था। जांच में उनका ब्रोंकियल अस्थमा हल्का बढ़ गया था। बता दें कि 79 साल की सोनिया गांधी की खांसी की समस्या काफी पुरानी है।


