Tata Capital IPO: ये शेयर बनाएगा आपको ‘मालामाल’!  टाटा ग्रुप की एक और कंपनी का आईपीओ होगा लिस्ट

Tata-Capital-IPO launch date price

जल्द ही शेयर बाजार में Tata Group की फाइनेंस कंपनी Tata Capital एंट्री करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 फरवरी को(Tata Capital IPO launch date) अपने Initial Public Offering यानी आईपीओ प्लान को कंपनी ने मंजूरी दे दी है। जिसका मतलब है कि अब आप भी टाटा कैपिटल के शेयर(Tata Capital IPO) खरीद सकते हैं।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार टाटा कैपिटल इस IPO के जरिए 23 करोड़ नए शेयर जारी करेगा। इसके साथ ही कुछ मौजूदा शेयरधारक Offer-for-Sale (OFS) के तहत अपने शेयर बेचेंगे। टाटा ग्रुप ने दिसंबर 2024 में ही IPO की तैयारी शुरू कर दी थी। जिसके लिए कंपनी ने कई बैंकों से बातचीत भी की थी। कंपनी ने कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग को प्रक्रिया आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी थी।

टाटा कैपिटल की लॉन्च डेट Tata Capital IPO launch date

टाटा कैपिटल टाटा संस(tata capital ipo parent company) की एक होल्डिंग कंपनी है। जिसमें टाटा संस की 93% हिस्सेदारी है। अगर हम टाटा ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों की बात करें तो नवंबर 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज की शानदार लिस्टिंग हुई थी। जिसके बाद ये टाटा ग्रुप का दो दशकों में दूसरा बड़ा IPO होगा। ये सितंबर 2025 तक लॉन्च(Tata Capital IPO launch date) किया जाएगा। 

कितनी है कीमत? Tata Capital IPO Price

सितंबर 2022 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज को अपर-लेयर सिस्टमिकली इम्पोर्टेन्ट NBFC घोषित किया था। आसान भाषा में समझे तो इसका मतलब ये है कि कंपनी को और सख्त नियमों का पालन करना होगा। साथ ही तीन साल के अंदर शेयर बाजार में लिस्ट होना होगा। हालांकि राइट्स इश्यू की प्राइज(tata capital ipo price) और अथॉरिटी रेश्यो अभी तय नहीं हुआ है।

IPO से कितनी रकम जुटाने की तैयारी

Tata Capital कि माने तो मौजूदा शेयरधारकों से ₹1,504 करोड़ तक का राइट्स इश्यू (Rights Issue) लाने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट की माने तो ₹15,000 करोड़ से अधिक के इस IPO में दोनों प्राइमरी यानी नए शेयर और सेकेंडरी यानी मौजूदा शेयरों की बिक्री की हिस्सेदारी रहेगी।चलिए जानते है कि टाटा कैपिटल आखिर करती क्या है?

Tata Capital आखिर करती क्या है?

दरअसल टाटा कैपिटल टाटा ग्रुप की वित्तीय सेवाओं से जुड़ी कंपनी है। ये कोई एक कंपनी नहीं है। बल्कि ये टाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेज की प्रमुख होल्डिंग कंपनी है। जिसमें लोन देने वाली तीन कंपनियां टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज, टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस और टाटा क्लीनटेक कैपिटल शामिल है।

इसके साथ ही ये तीन निवेश और सलाहकार कंपनियों टाटा सिक्योरिटीज, टाटा कैपिटल सिंगापुर और इसके प्राइवेट इक्विटी डिवीजन को भी मैनेज करती है। सीधी भाषा में समझे तो टाटा कैपिटल टाटा ग्रुप के लिए काफी अहम है। टाटा कैपिटल ग्रुप की अलग-अगल कंपनियों को हर तरह की फाइनेंशियल सेवाएं देती है।

IPO से टाटा कैपिटल को क्या मिलेगा?

फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी टाटा कैपिटल अपने यूजर्स को कई तरह की सेवाएं जैसे पर्सनल लोन, प्रॉपर्टी लोन, क्रेडिट कार्ड, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और बीमा देती है। टाटा कैपिटल को इस IPO से और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी। इसको मंजूरी मिलते ही टाटा इनवेस्टेमेंट कॉरपोरेशन के शेयरों में तेजी देखी गई। बीते सत्र में ये शेयर 5750.10 रुपये पर क्लोज हुआ था। हालांकि आज शुरुआती कारोबार में इसमें 10% उछाल के साथ 6343.80 रुपए तक गया।

निवेशकों के लिए क्यों खास है Tata Capital का IPO

टाटा ग्रुप हमेशा से निवेशकों की पसंदीदा कंपनियों में से एक रहा है। टाटा कैपिटल का IPO निवेशकों के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। भारत के फाइनेंशियल सेक्टर में Tata Capital का IPO बड़ी हलचल मचा सकता है। ये उन लोगों के लिए खास होने वाला है जो फाइनेंशियल सेक्टर में ग्रोथ देख रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस IPO को बाजार में कैसी प्रतिक्रिया मिलती है

सम्बंधित खबरें