कांवड़ियों की बाइक आपस में टकराई, बनी आग का गोला, हाईवे जाम

कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में है. शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. शिवभक्त कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल भर जल्द से जल्द अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए हाईवे पर वाहन दौड़ा रहे हैं. इसी क्रम में कांवड़ियों की दो बाईक आपस में टकराकर आग का गोला बन गई. जिससे हाईवे में जाम लग गया.

हरिद्वार में दिन पर दिन कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है. आज कांवड़ यात्रा का अंतिम दिन है. कांवड़िये अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बेताब हैं. गुरुवार को दो बाइक आपस में टकराकर आग का गोला बन गई.

कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
गनीमत ये रही की हादसे में कोई हताहत नहीं हुई. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बाइकों में आग लगने से हाईवे में लंबा जाम लग गया. पुलिस ने किसी तरह जाम को सुचारु कराया

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें