पति से हुआ झगड़ा तो थाने पहुँच कर बेटी से दुष्कर्म करने का लगा दिया इल्जाम पुलिस ने कर दी ऐसी कार्यवाही

हल्द्वानी। नगर में निवास करने वाली महिला को अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म की झूठी सूचना देना महंगा पड़ गया। पुलिस ने महिला का पुलिस एक्ट में चालान किया। हिदायत भी दी दोबारा ऐसी हरकत करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पता चला कि महिला की उक्त व्यक्ति के साथ दूसरी शादी हुई है। पति से झगड़ा होने पर सबक सिखाने के लिए महिला ने दुष्कर्म की कहानी गढ़ी थी।क्षेत्र वासियों को झकझोर देने वाला मामला बनभूलपुरा थाने में देखने को मिला। यहां मंगलवार को आंवला चौकी गेट क्षेत्र में रहने वाली एक महिला पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि पति ने उनकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया है। सामले की गंभीरता को देखते हुए बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जिस पर आरोप लगाए थे उसे उठाकर थाने ले आई। बाद में महिला खुद भी थाने पहुंच गई। उसने पूरी कहानी बदल दी। उसका कहना था कि पति व उसके बीच मंगलवार को दिन में झगड़ा हो गया। महिला की यह दूसरी शादी है। पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। पति को सबक सिखाने के लिए उसने बेटी के साथ दुष्कर्म करने का झूठा आरोप लगा दिया था। इस मामले में पुलिस ने देर शाम व्यक्ति को छोड़ दिया। मामला दिन भर इलाके में चर्चा में रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें