भारी बारिश के बाद यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन से बिगड़े हालात, SP ने किया लैंडस्लाइड जोनों का निरीक्षण

Uttarkashi SP ने किया लैंडस्लाइड जोनों का निरीक्षण

भारी बारिश के चलते यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर हुए भू-स्खलन और हाईवे वॉशआउट हो गया गया है. सोमवार को उत्तरकाशी की एसपी सरिता डोभाल ने मौके पर पहुंचकर विभिन्न लैंडस्लाइड जोनों का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां कार्य कर रही पुलिस और अन्य एजेंसियों के कार्मिकों से मुलाकात कर सुरक्षात्मक उपायों का जायजा लिया.

SP ने किया लैंडस्लाइड जोनों का निरीक्षण

एसपी डोबाल ने निर्देश दिए कि अवरुद्ध मार्ग को जल्द से जल्द खोलने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए और यातायात का प्रबंध सुरक्षित तरीके से किया जाए. बरसात के मौसम को देखते हुए एसपी सरिता डोभाल ने कार्मिकों को सतर्कता और सजगता के साथ कार्य करने की हिदायत दी. एसपी ने यह भी कहा कि अत्यधिक बारिश, भू-स्खलन या मार्ग बंद होने की स्थिति में तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने की व्यवस्था की जाए.

सिलाई बैंड के निरीक्षण के लिए रवाना हुई SP

बता दें पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है. कुछ जगहों पर हाईवे पूरी तरह बह गया है। ऐसे खतरे वाले इलाकों का निरीक्षण करते हुए एसपी डोबाल ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था को परखा. जिसके बाद एसपी सिलाई बैंड के पास हाल ही में हुए भूस्खलन स्थल के निरीक्षण के लिए रवाना हो गई है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें