चंद्रबनी में ट्रैफिक लाइट की मांग, DM को सौंपा ज्ञापन

चंद्रबनी में ट्रैफिक लाइट की मांग, DM को सौंपा ज्ञापन
चंद्रबनी चौक में पिछले कुछ समय से ट्रैफिक लाइट ना होने के चलते कई बड़े हादसे हो चुके हैं। जिसे लेकर सोमवार को चंद्रबनी के निवर्तमान पार्षद सुखबीर बुटोला ने ट्रैफिक लाइट को लेकर देहरादून की जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि सहारनपुर रोड मुख्य मार्ग पर चौक में बिना ट्रैफिक लाइटों के कारण कई दुर्घटनाएं अभी तक हो चुकी है। यहां से वाईल्डलाइफ इन्सट्यूट चन्द्रबनी व सुभाषनगर क्षेत्र के आसपास के हजारों बच्चे रोज स्कूल जाते हैं। इसके साथ ही हजारों लोग यहां से आवाजाही करते हैं।

DM को सौंपा ज्ञापन
चौक में गाड़ियां तेज रफ्तार से गुजरती है। बाहर से आने वाले ट्रक, बस व अन्य वाहन बड़ी तेजी से यहां से गुजरते हैं। बता दें बीते कुछ सालों से यहां पर कई सड़क हादसे हो चुके हैं। ये चौक दो पुलिस थानों पटेलनगर व क्लेमेन्टटाउन के अन्तर्गत आता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सम्बन्ध में कई बार विभाग को भी अवगत करा चुके हैं।

बावजूद इसके सम्बंधित विभाग उनकी समस्याओं की सुध नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनिका से दुर्घटना संभावित क्षेत्र का संज्ञान लेते लेते हुए चौक में ट्रैफिक लाइट व ट्रैफिक कन्ट्रोल के लिए पुलिस व्यवस्था की मांगी की है। ताकि बढ़ते सड़क हादसों को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें