क्या है खास, इस कद्दावर नेता साख, प्रदेश के पहले नेता जो दूसरी बार संभाल रहे हैं प्रदेश मुखिया की कमान

देहरादून the misaile news

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार महेंद्र भट्ट को पार्टी में लगातार दूसरी बार प्रदेश का मुखिया नियुक्त किया है ।

वह पहले ऐसे नेता है जिन्हें भाजपा ने दूसरी बार प्रदेश का नेतृत्व करने का मौका दिया है जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनकी हर व्यक्ति से सीधा संवाद होता है जिसकी वजह से वह लोकप्रिय हुए हैं और विभिन्न तरह के पर्यवेक्षण में वह सबसे ऊपर और खरे साबित हुए हैं और जिन्हें प्रदेश भर के सभी नेताओं ने सहमति से हाई कमान को प्रस्ताव भेजकर उन्हें दोबारा पार्टी का नेतृत्व करने का मौका दिया है

देहरादून में आज हुए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन में महेंद्र भट्ट ने अकेले नामांकन कराया है। इससे साफ है कि कल महेंद्र भट्ट की ताजपोशी कर दी जाएगी। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। महेंद्र भट्ट वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ ही राज्य सभा सांसद हैं।

वे गढ़वाल से ब्राह्रमण चेहरा हैं। सीएम धामी से भी नजदीकियां और करीबी होने के साथ संतुलन बिठाते हुए नजर आए हैं। जिस वजह से फिर से कमान संभालने जा रहे हैं। महेंद्र भट्ट कद्दावर और मुखर नेताओं में एक हैं। जो कि अपने बेबाक बयानों के लिए भी कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं।

महेंद्र भट्ट का सियासी सफर-

जन्म 1971 में सीमांत जिले चमोली के ब्राह्मण थाला में हुआ
राजनीतिक करियर 1991 में शुरू किया
राजनीति के अलावा कई आंदोलनों में भी सक्रिय रहे हैं।
रामजन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई।
इस दौरान वे 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में रहे।
उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पांच दिन पौड़ी जेल में रहे।
उन्हें संगठन में लंबा अनुभव है।
1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री का दायित्व संभाला।
वे 1997 में भाजपा युवामोर्चा का प्रदेश सह मंत्री रहे।
1998 से 2000 में उत्तरांचल युवामोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला।
2000 से 2002 में राज्य निर्माण के समय उत्तरांचल प्रदेश युवामोर्चा का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे।
महेंद्र भट्ट 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रहे.
इसके बाद 2007 में उन्हें हार मिली
2017 में उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा सीट से जीत हासिल की
2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा
इसके बावजूद बीजेपी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया
30 जुलाई 2022 को उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला
2 अप्रैल 2024 को बीजेपी ने महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड राज्यसभा सांसद बनाया
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की लिस्ट-

पुरन चंद्र शर्मा- 9 नवम्बर 2000 – 14 सितम्बर 2002
मनोहर कांत ध्यानी- 15 सितम्बर 2002 – 2004
भगत सिंह कोश्यारी -2004 – 2007
बची सिंह रावत- 2007 – 12 जुलाई 2009
बिशन सिंह चुफाल- 13 जुलाई 2009 – 8 फरवरी 2013
तीरथ सिंह रावत- 9 फरवरी 2013 – 31 दिसम्बर 2015
अजय भट्ट- 1 जनवरी 2016 – 15 जनवरी 2020
बंशीधर भगत- 16 जनवरी 2020 – 12 मार्च 2021
मदन कौशिक -12 मार्च 2021 – 30 जुलाई 2022
महेंद्र भट्ट -30 जुलाई 2022 – वर्तमान

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें