वाहन की चपेट में आने से जवान की मौत, ऐसे हुआ हादसा

चंपावत में स्थित सैन्य छावनी में वाहन की चपेट में आने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान लिफ्टर वाहन की चपेट में आया था। जिस से ये हादसा हो गया।

चंपावत जिला मुख्यालय में स्थित सैन्य छावनी में एक जवान की लिफ्टर वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जवान लिफ्टर वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जवान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

टायर उठाने का काम कर रहा था जवान
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अजय कुमार (29) पुत्र ईश्वर निवासी गोटीटोला चराम निवासी छत्तीसगढ़ बड़े वाहन से टायर उठाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक ढलान होने के कारण वाहन पलट गया। जवान ने बचने के लिए वाहन से कूदने की कोशिश की लेकिन वो वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल घायल जवान को सेना के वाहन से निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें