भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

Birsa Munda's descendant Mangal Munda passes away

बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का आज सुबह निधन हो गया है. उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन का समाचार मिला है.

सीएम धामी ने जताया दुख

भगवान बिरसा मुंडा जी वंशज मंगल मुंडा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

रिम्स अस्पताल में ली आखिरी सास

बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा (45) का शुक्रवार सुबह निधन हो गया. दरअसल सोमवार शाम को वो टाटा मैजिक की छत पर सवार होकर अपने गांव उलिहातू जा रहे थे. वाहन की पत्ती टूटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया. मैजिक के पलटने से छत पर बैठे मंगल को काफी चोट आई थी. खूंटी में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रिम्स रेफर किया गया. इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मुंडा ने दम तोड़ दिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें