पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गौकशी का आरोपी घायल, 10 हजार का इनाम था घोषित

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गौकशी का आरोपी घायल

गौकशी के आरोपी की देर रात देहरादून पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है. आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित था. पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 315 बोर देसी तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा राउंड बरामद कर ली है.

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात चौकी झाझरा द्वारा चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर सहसपुर की तरफ भाग गया. सूचना मिलने के बाद सभी चेक पोस्ट और आउट पोस्ट को अलर्ट किया गया. बदमाश और पुलिस के बीच शेरपुर निर्माणाधीन हाईवे के पास मुठभेड़ हुई. जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें