पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती पहुंची उत्तराखंड, इस जगह पांच दिनों तक करेंगी धार्मिक अनुष्ठान

पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती अपनी निजी यात्रा पर देवभूमि उत्तराखंड पहुंची है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अगले वो पांच दिनों तक उत्तराखंड में ही रहेंगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि वो आने वाले पांच दिन उत्तराखंड के देवप्रयाग में ही रहेंगी। यहां पर वो पावन गंगा से जुड़े विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करेंगीं। उन्होंने कहा कि विश्व शांति व कल्याण के लिए वो ये अनुष्ठान करेंगी।

रघुनाथ मंदिर में दर्शन से की अनुष्ठान की शुरुआत
बता दें कि उमा भारती रविवार शाम को देवप्रयाग पहुंची। सोमवार को उन्होंने भगवान रघुनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद धार्मिक अनुष्ठानों की शुरूआत की। उन्होंने भागीरथी और अलकनंदा के संगम पर पुरोहितों के साथ मां गंगा की पूजा की और फिर गंगा यज्ञ की शुरुआत की।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें