उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए बारिश की संभावना जताते हुए अधिकांश जिलों में 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई है। इसके साथ ही ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों में कही-कही ग्रहण के साथ बिजली और अलावृष्टि होने की संभावना है। बारिश होने की वजह से तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होगी। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही राजधानी देहरादून में अगले दो दिन तक बारिश की आशंका है।

सात से नौ जून तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार सात जून से लेकर नौ जून तक राज्य में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग में इन दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवा चलने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें