कांग्रेस का दफ्तर खाली करवाने का मामला, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, कहा शासन के इशारे पर किया कब्जा

हरिद्वार में कांग्रेस महानगर कार्यालय खाली करवाने का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। कांग्रेसियों ने कार्यालय का ताला तोड़कर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
बता दें बीते मंगलवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र के सुभाषनगर घाट पर अंग्रेज़ों के समय से स्थित कांग्रेस महानगर के कार्यालय को कोर्ट के आदेश पर खाली कराया गया था। लेकिन कांग्रेस नेताओं की ओर से जबरन कार्यालय का ताला तोड़कर कब्जा करने का आरोप लगाया जा रहा है।

नेता की और से दी गई है तहरीर
बता दें मामले को लेकर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। मुकदमा दर्ज न करने पर कांग्रेसियों ने शहर कोतवाली पर धरने पर बैठने का ऐलान किया था। हालांकि देर रात पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।

कोतवाली के तालेबंदी का किया ऐलान
जानकारी के अनुसार हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहा है कि अगर दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली में तालाबंदी की जाएगी।

शासन-प्रशासन के इशारे पर किया कब्जा
जानकारी के अनुसार महानगर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी का कहना है कि शासन-प्रशासन के इशारे पर कार्यालय पर कब्जा किया गया है। लेकिन कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। सड़क से लेकर सदन तक कार्यालय को बचाने की लड़ाई लड़ी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें