छुट्टी पर आए फौजी ने अपनी दो साल की बेटी की कर दी पिटाई, उपचार के दौरान मौत

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। छुट्टी पर आए फौजी ने अपनी दो साल की बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। मासूम की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। यही नहीं आरोपित ने अपनी पत्नी को भी जान से मारने का प्रयास किया। घटना के बाद से फौजी पिता फरार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार ने बताया कि बंजारावाला निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। महिला ने बताया कि उसका पति आनंद सिंह फौज में है। जो कुछ समय पहले छुट्टी पर घर आया था। महिला ने बताया उसका पति जब भी घर आता था नशे में उसकी बच्ची के साथ मारपीट करता था।

महिला के विरोध करने पर वो उसके साथ भी मारपीट करता था। महिला ने बताया कि 22 दिसंबर को आनंद सिंह छुट्टी पर घर आया था। हर बार की तरह इस बार भी उसने बच्ची के साथ मारपीट की। महिला ने बताया 10 जनवरी की रात आरोपित काफी नशे में था। इस दौरान उसने बच्ची के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला आनन-फानन में बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची। 13 जनवरी को उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि 15 जनवरी को आनंद ने उसका भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह वो जान बचाकर वहां से भागी। महिला ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर कमल कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपित फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। ऐसे में उसकी यूनिट को भी इस बारे में सूचित किया जाएगा।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें